राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में विशेष बैक परीक्षा 9 सितंबर से हो रही है। परीक्षा के लिए अलीगढ़ में दो, कासगंज, एटा और हाथरस में एक-एक कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी।
अलीगढ़ में एसवी कॉलेज, डीएस कॉलेज कॉलेज, एटा में जेएलएन पीजी कॉलेज, हाथरस में पीसी बागला कॉलेज, कासगंज में केए पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां संबंधित महाविद्यालयाें के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 11 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर एक से तीन बजे तक होगी।
स्नातक के पांचवें व छठे सेमेस्टर की विशेष परीक्षा में अलीगढ़ में 2713, एटा में 603, हाथरस में 1278, कासगंज में 472 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी तरह परास्नातक के तीसरे और चौथे सेमेस्टर की विशेष परीक्षा में अलीगढ़ में 754, एटा में 142, हाथरस में 272, कासगंज में 84 परीक्षार्थी शामिल होंगे। स्नातक और परास्नातक में अलीगढ़ से 3467, एटा से 745, हाथरस से 1550 और कासगंज से 556 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।