समाजवादी पार्टी यूथ फ्रंटल नेताओं ने 9 अप्रैल को क्वार्सी बाईपास स्थित सपा कार्यालय पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व विधायक संगीत सोम का पुतला फूंका। इस दौरान सपा नेताओं और पुलिस में पुतला को लेकर छीनाछपटी और नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल कार्यालय पर मौजूद रहा।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने यूपी के पूर्व सीएम और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी की थी। वहीं, सरधना के पूर्व विधायक ने सांसद प्रोफेसर राम गोपाल यादव के खिलाफ अमर्यादित बयान दिया था। बुधवार को युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी व महानगर अध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व सपा यूथ फ्रंटलों के नेताओं नारेबाजी करते हुए दिल्ली सीएम के पुतले में जैसे ही आग लगाई, पुलिस उन पर झपट पड़ी।
नाराज सपाइयों ने कार्यालय से क्वार्सी चौराहे तक पैदल मार्च किया। सीएम रेखा गुप्ता मुर्दाबाद, संगीत सोम मुर्दाबाद, भाजपा नेता होश में आओ के तख्ती लिए व नारेबाजी करते हुए क्वार्सी चौराहे पर सड़क पर बैठ गए। जिसके कारण जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 15 से 20 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। इस भीषण गर्मी राहगीर और यात्री परेशान हो उठे।
अंत में जिला महासचिव मनोज यादव व महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीओ अभय पांडेय को सौंपा। मौके पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, उपाध्यक्ष बादशाह खान, राजेश यादव, कुंवर बहादुर बघेल, राजीव यादव, राकेश यादव, आमिर आबिद, जिपं सदस्य बबलू होल्कर, पूजा गौतम, पंकज यादव, तरुण वाल्मीकि, गुलफाम शाहिद अब्बास आदि मौजूद रहे।