मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का स्वागत करतीं जिला अध्यक्ष लक्ष्म
- फोटो : samvad
अलीगढ़। समाजवादी पार्टी 14 फरवरी को बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाएगी। हर विधानसभा के सेक्टर स्तर पर जयंती मनाई मनाने की रूप रेखा तैयार की जा रही है। इसको लेकर बुधवार को क्वार्सी स्थित जिला कार्यालय पर बैठक हुई।
मुख्य अतिथि मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि हर विधानसभा में बाबा साहब की जयंती मनाई जाएगी। इसके लिए एक-एक राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, दो जिला व एक महानगर उपाध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के 15-15 पदाधिकारी, हर विधानसभा के दावेदारों और विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं की टीम बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षित सीटों पर पार्टी का ज्यादा जोर रहेगा। जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने कहा कि सभी पदाधिकारी गंभीरता के साथ इस कार्य में जुट जाएं। संचालन जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता डॉ. बादशाह खान ने किया।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ठाकुर अर्जुन सिंह, जिला उपाध्यक्ष शान मियां, जिला उपाध्यक्ष जैकी ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राधे कृष्णा शर्मा आदि मौजूद रहे।