फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा को तोड़ने की कोशिश हुई तो बहेंगी खून की नदियांः अबू आजमी

Sun, 06 Nov 2016 02:25 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में एएमयू के पूर्व छात्र अबू आजमी ने कहा कि  हमें शिवपाल पर गर्व है। अगर सपा को किसी ने तोड़ने की कोशिश की तो खून की नदियां बह जाएंगी। अबू आजमी सपा से मुंबई से सांसद रह चुके हैं। साथ ही वह एएमयू के पूर्व छात्र भी रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जुटी भारी भीड़ शिवपाल की मेहनत का ही नतीजा है। सपा ताजमहल जैसी है, जिसकी खूबसूरती हिंदू और मुसलमान हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह लोग स्मार्ट गांव और स्मार्ट सिटी नहीं दे पाए लेकिन सपा ने स्मार्ट मुख्यमंत्री जरूर दे दिया है। रजत जयंती समारोह में एएमयू के पूर्व छात्र के इस जोशीले अंदाज से अलीगढ़ में उत्साह है।

इसके अलावा समारोह में अलीगढ़  से सपा के रजत जयंती समारोह में शामिल होने छर्रा विधायक ठा. राकेश सिंह, कोल विधायक जमीरउल्लाह और अतरौली विधायक वीरेश यादव,  महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक आदि  कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ पहुंचे।  
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अशोक यादव, युवजन सभा के प्रदेश सचिव सलमान शाहिद, दिनेश यादव, आशीष मोहन यादव, कासिफ आब्दी, मुंतजिम किदवई, मो. सालिम, पंकज यादव, नुरुल हसन, राजीव सिंह, सोनू पंडित, शान मियां,पार्षद नासिर चांद, जीनत, अरहंद, अदनान, तसब्बुर, रउफ ठेेकेदार, वीरी सिंह के साथ जिला और महानगर कमेटी के अधिकांश पदाधिकारी समारोह में शामिल हुए।

अज्जू इसहाक ने बताया कि तकरीबन 100 वाहनों और कई ट्रेनों में लगभग पांच हजार कार्यकर्ता अलीगढ़ से लखनऊ पहुंचे हैं।  राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता ने बताया कि रतत जयंती समारोह में लाखों की भीड़ जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें