फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष चुनाव से पहले ही सपा सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का दावा करने वाली समाजवादी पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में ही सरेंडर हो गई है। पार्टी की ओर से इस कुर्सी के लिए घोषित प्रत्याशी अर्चना यादव की दावेदारी बहुत सुस्त हो चुकी है, ये कहना गलत नहीं होगा कि अब वह चुनाव लड़ना ही नहीं चाहती हैं। ऐसे में सपा रालोद के गठबंधन से अब रालोद प्रत्यशी राजकुमारी ही मैदान में हैं।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि रालोद की प्रत्याशी राजकुमारी ही भाजपा प्रत्याशी विजय देवी को टक्कर देंगी। सपा और रालोद ने गठबंधन के पाले में 22 जिला पंचायत सदस्य होने का दावा किया है। जिसकी परीक्षा आगामी तीन जुलाई को मतदान के दिन होगी। जिला पंचायत के सदन में 47 सदस्य हैं और 24 सदस्यों के समर्थन पर अध्यक्ष चुना जाना है। सपा की इस कमजोरी का फायदा सीधे भाजपा को मिलता दिख रहा है। सत्तारूढ़ दल विपक्ष की इस कमजोरी का पूरा फायदा उठा कर दमखम से चुनाव में जुट गया है।
सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, जिला महासचिव मकेश माहेश्वरी और महानगर उपाध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव ने बुधवार को रामघाट रोड स्थित होटल में पत्रकारों से कहा कि उनकी प्रत्याशी अर्चना यादव के पति संजय यादव का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से ये फेरबदल करना पड़ा है।
विज्ञापन

फिर सपा-रालोद की संयुक्त प्रत्याशी राजकुमारी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगी। उनके पास 22 सदस्यों का समर्थन है और कुछ निर्दलीय भी संपर्क में हैं। संजय यादव ने कहा है कि पार्टी को उन्होंने सभी स्थितियों से अवगत करा दिया है। अगर रालोद प्रत्याशी राजकुमारी मैदान में आई तो उनका पूरा साथ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें