सपा छात्र नेताओं के समर्थन में सड़क पर उतरीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सपा छात्र सभा के समर्थन में डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज एवं टीआर कॉलेज की छात्राओं ने तस्वीर महल से एसएसपी आफिस तक मार्च निकाला और सांप्रदायिकता फैलाकर छात्राओं को गुमराह करने वालों पर कार्यवाही की मांग की।
छात्राओं ने छेड़छाड़ तो बहाना है, हमलावरों को बचाना है का नारे भी लगाए। छात्रा शालिनी रौतेला ने कहा कि षडयंत्र के तहत कॉलेजों में आरएसएस अभियान चलवा रहा है। छात्राओं को गुमराह किया जा रहा है जबकि हमलोग उस दिन डीएस कॉलेज में ही थे।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। मनीषा वार्ष्णेय ने कहा कि छेड़छाड़ का आरोप निराधार है। शिवानी गुप्ता, मनीषा वार्ष्णेय, चंचल कुमारी, पूनम कुमारी, नीरज, दीपिका कुमारी, साईना, पूजा बघेल, यशोधा कुमारी, रेनू, अफसाना, शबनम, सबिहा, प्रीति कुमारी, अनिता, कंचन, काजल आदि मौजूद थी।