फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की किसान यात्रा में तीसरे दिन भी गिरफ्तारियां

विज्ञापन
सपाइयों को पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की किसान यात्रा बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही और पुलिस भी इस पर नजरे गढ़ाए रही। इस दौरान अकराबाद में पूर्व विधायक ठा.राकेश सिंह के नेतृत्व किसान यात्रा निकाल रहे 60-70 सपाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो घंटे बाद जमानत पर रिहा किया गया। वहीं शहर से पूर्व जिलाध्यक्ष चौ.रंजीत सिंह के नेतृत्व में हरदुआगंज जा रहे छात्र सभा कार्यकर्ताओं को तालानगरी पर रोक लिया गया। एक घंटे तक उन्हें रोके रखा। इस दौरान वे चौकी पर ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

बाद में पुलिस उन्हें खुद अपने साथ हरदुआगंज में कार्यक्रम स्थल तक लेकर गई। इस मामले में अकराबाद पुलिस ने पूर्व विधायक ठा.राकेश सिंह व उनके 15-20 अज्ञात साथियों पर 144 उल्लंघन व महामारी अधिनियम आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ बरला करमवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी सपाइयों ने किसान यात्राएं निकाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें