फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव तक सपा की जिला कमेटी हिजाब में..?

Fri, 06 Nov 2020 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
क्वार्सी सपा जिला कार्यालय बैठक करते सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा ने शिक्षक और स्नातक खंड विधायक चुनाव का हवाला देकर फिलहाल जिला कमेटी की घोषणा टाल दी है, ताकि पार्टी को आगामी चुनाव में किसी भी कथित गुटबाजी का शिकार होने से बचाया जा सके। हालांकि इस फैसले का चुनाव पर कितना असर पड़ेगा..? ये कहना अभी जल्दबाजी है। सपा में पिछले दो महीने से जिला कमेटी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, जिला उपाध्यक्ष और महामंत्री पद को लेकर सबसे अधिक खींचतान है। वो भी महामंत्री पद पर विशेष रूप से।

विज्ञापन


इस पद को लेकर पूर्व विधायक से लेकर जिलाध्यक्ष के गुट के बीच अंदरखाने जबरदस्त रस्साकशी का दौर जारी है, माना जा रहा है कि इसमें विधायक पक्ष हावी हो गया है और फैसला उसके अनुसार ही हुआ है।

इस उठापटक के बीच जिलाध्यक्ष की ओर से फिलहाल प्रस्तावित कमेटी का खुलासा टाल दिया गया है, ताकि चुनाव तक बाकी के लोगों की नाराजगी से बचा जा सके।

जिलाध्यक्ष खुद अपने लोगों की नाराजगी को झेलने से बच रहे हैं, क्योंकि उनकी टीम भी इस फैसले की डोर से बंधी है। इस पर जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा है कि चुनाव के बाद ही जिला कमेटी की घोषणा की जा सकेगी। फिलहाल पार्टी का पूरा फोकस चुनाव में सफलता हासिल करना है। उन्होंने कहा कि कमेटी की घोषणा सही वक्त पर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें