फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सपा नेता ने डीआईजी-एसएसपी को भेजा पत्र, बताई मॉडल के साथ रिश्तों की सच्चाई

Tue, 11 Jul 2023 01:57 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

फरारी काट रहे सपा नेता की ओर से पत्र में कहा गया है कि उन दोनों के बीच के संबंधों की जानकारी मॉडल के मोबाइल की चेट, कॉल डिटेल, इंस्टा एकाउंट की डिटेल से निकलवाई जा सकती है। उसके द्वारा कब कब किस-किस जरूरत पर रुपये दिए गए हैं। मॉडल के द्वारा रुपये कब-कब कैसे कैसे मांगे गए हैं। उसने कभी यह नहीं कहा कि वह अविवाहित है। 
विज्ञापन
दुष्कर्म प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी इलाके में मॉडल संग दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता कौशल दिवाकर को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं सपा नेता ने डाक के जरिये डीआईजी व एसएसपी को पत्र भेजकर खुद के मॉडल संग रिश्तों की सच्चाई बताई है। मामले में खुद को न्याय दिलाने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

फरारी काट रहे सपा नेता की ओर से पत्र में कहा गया है कि उन दोनों के बीच के संबंधों की जानकारी मॉडल के मोबाइल की चेट, कॉल डिटेल, इंस्टा एकाउंट की डिटेल से निकलवाई जा सकती है। उसके द्वारा कब कब किस-किस जरूरत पर रुपये दिए गए हैं। मॉडल के द्वारा रुपये कब-कब कैसे कैसे मांगे गए हैं। उसने कभी यह नहीं कहा कि वह अविवाहित है। 

उसने दुष्कर्म के बाद किस दबाव में गिफ्ट लिए। उसने पहले यह बातें क्यों नहीं बताईं। मुंबई की जिस घटना की बात कही जा रही है, वहां की रूममेट से भी सच जान लिया जाए। अंत में कहा है कि यह मुकदमा साजिश व रंजिश के तहत दर्ज कराया गया है। इसकी जांच कराकर न्याय दिलाया जाए। इधर, पुलिस सपा नेता के खिलाफ गैर जमानती वारंट ले चुकी है और अब जल्द कुर्की आदेश प्राप्त करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें