छर्रा विधानसभा के नगर पंचायत जलाली में किसानी विरोधी बिल को लेकर ठाकुर तेजवीर सिंह और आदित्य जुन
- फोटो : CITY OFFICE
पूर्व सांसद एवं सपा नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया। किशोर नगर स्थित आवास में हवन करने के बाद उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता पिछले 32 दिनों से जबरदस्त ठंड में खुले आसमान के नीचे दिल्ली की सड़कों पर पड़ा है और पीएम के दिमाग में सिर्फ उद्योगपति बैठे हैं। इसीलिए उनकी बुद्धि शुद्धि की कामना करते हुए हवन किया गया।
पूर्व सांसद ने कहा की कि ये दुर्भाग्य है कि शहीद भगत सिंह, स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जैसे देश के सपूतों की आत्मा भी स्वर्ग में रो रही होगी कि हम जिन लोगों के हाथ में देश की बागडोर सौंप कर आये, आज वो ही अन्नदाता के साथ क्या कर रहे हैं। देश प्रदेश की भाजपा सरकारों में और पीएम मोदी में जरा भी नैतिकता है तो किसानों की मांगों को मान कर तीन काले कानूनों को वापस लें। जिससे देश की जनता में भरोसा पैदा हो।
सरकार के दिल में किसानों के लिए कोई जगह है, वरना बड़ी-बड़ी बातों से झूठी वाहवाही लेना बंद करें। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि यदि मोदी सरकार तीन काले कानूनों को वापस नहीं लेती है तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान अपने दल बल के साथ सीधी लड़ाई लड़ने को तैयार हो रहे हैं। हवन में पंडित कपिल शर्मा, कुलदीप यादव, लोकेश चौधरी, मोहित बंसल, दीपांशु ठाकुर, संजय फौजी, ब्रजेश कुमार, धीरेंद्र, सौरभ, करन, राजवीर सिंह आदि कई लोगों ने आहुति दी।