फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता राकेश यादव की हत्या की जांच हाथरस क्राइम ब्रांच को मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज में गत 30 अप्रैल को हुई बरौली विधानसभा अध्यक्ष व सपा नेता राकेश यादव की हत्या की जांच अब हाथरस क्राइम ब्रांच की टीम करेगी। परिजनों की गुहार पर डीआईजी डा. प्रीतिंदर सिंह ने यह फैसला किया है। परिजनों का आरोप है कि अलीगढ़ पुलिस इस मामले में कुछ आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मृतक राकेश यादव के परिजनों ने डीआईजी को सौंपे प्रार्थना पत्र में कहा था कि अलीगढ़ पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले शार्प शूटर विवेक निवासी दाऊदपुर और मनीष उर्फ बिहारी निवासी शाहपुर, सिकंदराराऊ, हाथरस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी रवि प्रताप उर्फ बिंका प्रधान को माना गया। हत्याकांड में सपा नेता के भाई ललित यादव ने हरदुआगंज केपूर्व चेयरमैन व सपा नेता सुभाष यादव, सभासद कुलदीप यादव उर्फ रिंकू, सोनू यादव, ग्वालरा के पूर्व प्रधान रवि प्रताप उर्फ बिंका सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मगर, आज तक पुलिस एक भी नामजद को गिरफ्तार नहीं कर पाई। बता दें कि राकेश यादव की करोड़ों रुपयों की जमीन की रंजिश को लेकर घर से महज 50 मीटर की दूरी पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। सीओ अतरौली पंकज श्रीवास्तव के अनुसार डीआईजी के आदेश का पालन करते हुए राकेश यादव हत्याकांड की जांच हाथरस क्राइम ब्रांच की टीम को सौंप दी गई है। इसमें दो हत्यारों को पुुलिस अभी तक जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें