फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सपा नेता की मौत

विज्ञापन
बहारे मियां का फाइल फोटो - फोटो : CHHARRA
विज्ञापन
धनसारी स्थित ईंट-भट्ठा के पास बृहस्पतिवार तड़के सड़क हादसे में सपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन

गांव धनसारी निवासी सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बहारे मियां बृहस्पतिवार सुबह लगभग पांच बजे बाइक से अपने आम के बाग जा रहे थे। छर्रा-गंगीरी मार्ग के धनसारी स्थित भट्ठा के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बहारे मियां गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अलीगढ़ स्थित जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटों को छोड़ गए। गांव में गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। सपा जिला उपाध्यक्ष शान मियां, खालिद मियां, राजू प्रधान, राजा गुप्ता, गिरंध सिंह यादव, प्रधानपति प्रमोद गुप्ता, विपिन गुप्ता आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें