फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलटवार: महिला आयोग की सदस्य के बयान पर बोले पूर्व सपा विधायक- बेटियों को मोबाइल नहीं देंगे तो तालीम कैसे लेंगी

Fri, 11 Jun 2021 02:53 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ के पूर्व विधायक एवं सपा नेता जमीर उल्लाह खान ने उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी के बेटियों को मोबाइल न देने के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक युग में आप बेटियों को मोबाइल व लैपटॉप नहीं देंगे तो वह कैसे आधुनिक तालीम लेंगी। 

विज्ञापन


इस आधुनिकता के दौर में 80 फीसदी काम मोबाइल और लैपटॉप से किए जा रहे हैं। बेटियों को मोबाइल व लैपटॉप में बस थोड़ा बहुत ध्यान रखने की जरूरत है ना कि उन पर पाबंदी लगाने की जरूरत है।

अगर कोई बेटी बहक जाती है तो परिवार वालों को उसे समझाने की जरूरत होती है न की उस पर पाबंदी रखी जाए। महिला आयोग की सदस्या भी एक मां है, क्या वह नहीं चाहेंगी कि उनकी बेटी के पास मोबाइल, लैपटॉप रहे और वह आधुनिक तालीम लेने के साथ साथ आधुनिकता के बारे में जानकारी रखे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चार साल में कोई काम नहीं किया है और न उसके पास कोई काम है। भाजपा सरकार के लोग सिर्फ फिजूल की बयानबाजी करते रहते हैं। भाजपाइयों को मंदिर मस्जिद, हिंदू मुस्लिम, गाय के नाम पर लोगों को उकसाने का काम आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें