फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से सपाइयों ने चेक बांटे

Thu, 23 Jan 2025 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
18 अगस्त 2024 को बुलंदशहर के शिकारपुर में हुई भीषण दुर्घटना में मृत सुरेंद्र कुमार पुत्र महावीर सिंह निवासी अलीपुर और कुमारी फ्रूटी पुत्री अशोक कुमार निवासी नगला अहेरिया मजरा रायपुर खास के परिवार वालों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि के चेक बांटे। यह सहायता राशि पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर से भेजी गई थी।
विज्ञापन

इस हादसे में 11 लोग मारे गए थे। उस समय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से भेजी गई सहायता राशि के चेक पीड़ित परिवारों को दिए गए थे, लेकिन यह दो परिवार रह गए थे। इन्हें सहायता नहीं मिल पाई थी।
बुधवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, विस क्षेत्र अध्यक्ष बॉबी शर्मा प्रधान, राजवंत राघव, कुलदीप चौहान, रविंद्र यादव, बबलू होल्कर, विजय प्रजापति, मनोज जाटव गांव पहुंचे। उन्होंने नेमवती पत्नी स्व. सुरेंद्र कुमार और कुमारी फ्रूटी के पिता अशोक कुमार को सहायता राशि के चेक दिए। इस दौरान विकास यादव, प्रमोद यादव, बदन सिंह प्रधान, चंद्रकेश यादव, महेश यादव, रामेश्वर जाटव, बीडी यादव, घनश्याम यादव, अनिल कुमार, ओमवीर यादव, रहमुद्दीन, शिवकुमार यादव, गिर्राज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें