फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: तीन मार्च को टप्पल पहुंचेंगे अखिलेश यादव, किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित

Wed, 24 Feb 2021 10:51 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तीन मार्च को अलीगढ़ आएंगे। वह टप्पल के जिकरपुर में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। सपा मुख्यालय ने इस संबंध में स्थानीय जिला कमेटी को कार्यक्रम की तैयारियां पूरी करने का फरमान जारी किया है। 

विज्ञापन


पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह के सपा में शामिल होने के बाद जाट बहुल टप्पल में पूर्व सीएम अखिलेश यादव की यह पहली सभा होगी। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर सभी पूर्व विधायक/ सांसद, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, सभी फ्रंटलों के अध्यक्षों को इस महापंचायत की तैयारियों में जुटने के लिए कहा गया है, जिससे अलीगढ़ के किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर आवाज दी जा सके। 

पंचायत में साथा चीनी मिल के उच्चीकरण के साथ अन्य मुद्दे भी उठेंगे। इस पंचायत में पूरे जिले से किसानों को बुलाया जाएगा। बिजेंद्र सिंह ने कहा कि महापंचायत में विभिन्न किसान संगठन अपनी पूरी ताकत के साथ शिरकत करेंगे। पूर्व सपा विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने बताया कि वह प्रयागराज में हुए बाह्मण सम्मेलन में शामिल हुए, जहां पूर्व सीएम अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री सलीम शेरवानी भी मौजूद थे। वहीं पर पूर्व सीएम का अलीगढ़ आने का कार्यक्रम तय हुआ। पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने इसकी पहली की है। 
विज्ञापन


जिकरपुर फिर बनेगा किसानों की पंचायत का गवाह
टप्पल टाउनशिप प्रकरण में भूमि अधिग्रहण में नोएडा के बराबर मुआवजे को लेकर एतिहासिक संघर्ष का गवाह बना जिकरपुर एक बार फिर से किसान महापंचायत से सुर्खियों में आएगा। यहां वर्ष 2010 में किसानों का बड़ा आंदोलन चला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें