फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में सपाइयों ने मनाया डिंपल यादव का जन्मदिन

विज्ञापन
डिंपल यादव का जन्मदिन मनाते सपाई। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव की धर्मपत्नी एवं कन्नौज सांसद डिंपल यादव का 43वां जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। सपाइयों ने केक काटा और मिठाई बांट कर बधाई दी। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव आमिर चौधरी के आबाद मार्केट स्थित कार्यालय पर सांसद डिंपल यादव का 43वां जन्मदिन मनाया गया। आमिर ने साथियों के साथ केक काटा। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राजनीति में बिना शोरशराबा किए महिलाओं के मुद्दों को उठा रही हैं। यूथ ब्रिगेड के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष मोहसिन मेवाती ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर रही लड़कियों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार उनकी बड़ी योजना थी। यूथ ब्रिगेड की टीम ने अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर हम्माद पठान, आरिफ सिद्दीकी, अजीम अब्बासी, एहतेशाम, शादाब ठाकुर, मोहम्मद जुनेद खान, मो कासिम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा नेता रुबीना खानम ने कार्यकर्ताओं के साथ मिठाइयां बांट कर डिंपल यादव के दीर्घायु होने और स्वस्थ रहने की दुआ मांगी। रुबीना ने कहा कि उन्होंने संसद के भीतर महिलाओं के हितों की लड़ाई लड़ी है और महिला मुद्दों को मुखरता से उठाया है। प्रतिष्ठा हेल्पलाइन के चेयरमैन डीआर यादव ने साथियों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। सभी ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। डीआर यादव ने केक काटकर सभी को खिलाया। इसके बाद उन्होंने आर्मी दिवस पर सभी को बधाई दी। इस मौके पर दिनेश सिंह, अजय प्रताप, चंद्रमा सिंह, विनीत यादव, कौशलेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें