फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः सपा, बसपा, कांग्रेस को लगने वाला है बरौली का करंट : डॉ. दिनेश शर्मा

विज्ञापन
संबोधित करते मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बरौली की धरती से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विकास के नाम पर वोट मांगे। अगड़ा, पिछड़ा, अनुसूचित जाति, सामान्य और सवर्ण सहित सभी जातियों से मिल जाने और भाजपा को वोट करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बरौली का चुनावी करंट सपा, बसपा और कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों को लगने वाला है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शुक्रवार को छेरत स्थित प्रिंस पैलेस में भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह के समर्थन में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने बरौली में एक करंट देखा है। यह बिजली वाला करंट नहीं है। सपा, बसपा, कांग्रेस सहित विरोधी पार्टियों को लगने वाला चुनावी करंट है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव उत्तर प्रदेश की दशा-दिशा बदलने वाला चुनाव है। दूसरे दल के लोग जाति, धर्म और संप्रदाय के नाम पर विभाजन कर राजनीति में पैठ बनाना चाहते हैं। ये लोग भ्रम पैदा करना चाहते हैं। भाजपा कल्याण सिंह के सपनों की सरकार है।
उनके रास्ते पर चलने वाली सरकार है। यह अटल जी के सपनों की पार्टी है। कल्याण, अटल और मोदी जाति धर्म से ऊपर हैं। उनकी सबका साथ, सबका विकास में आस्था है। बरौली विधान सभा क्षेत्र में कोई विकास कार्य अधूरा नहीं बचेगा। अगले पांच साल में नए विकास की गाथा बरौली प्रत्याशी जयवीर सिंह लिखेंगे। उन्होंने लोगों से हाथ उठवा कर पूछा कि 10 फरवरी को कमल का बटन दबेगा, जयवीर विधायक होंगे, जीत का लक्ष्य एक लाख होगा, बीजेपी जीतेगी, मोदी का सपना पूरा होगा, योगी का सपना पूरा होगा...। वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता उत्साह से उप मुख्यमंत्री के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन

ब्राह्मण जाति नहीं, एक श्रेष्ठ जीवन पद्धति...
डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी को भी लोग ब्राह्मण-पंडित में बांटते हैं। वह धर्म से ऊपर हैं। ब्राह्मण जाति नहीं है। एक श्रेष्ठ जीवन जीने की पद्धति है, जो सबके सुख में अपनी सुख की अनुभूति करती है, जो अपने देवी-देवताओं का सम्मान चाहती है, जो चाहती है कि भारत वर्ष एक उच्च स्थान पर विराजमान हो।
पांच साल में 70 साल से अधिक विकास का दावा
डॉ. दिनेश शर्मा ने पांच साल में 70 साल से अधिक विकास का दावा किया। उन्होंने कहा कि 2012 में सपा सरकार नि:शुल्क आवास देने के लिए फार्म भरवा रही थी। लेकिन, सरकार बनने पर पांच साल में 2700 मकान नहीं दे सकी। भाजपा सरकार ने पांच साल में 45 लाख से अधिक मकान देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 4.5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी, 3.5 लाख लोगों को संविदा पर नौकरी, 1.61 करोड़ लोगों को ओडीओपी के माध्यम से नौकरी एवं काम दिया। रोजगार का सृजन हुआ है। नोएडा को आईटी हब के रूप में विकसित किया गया है। 100 में से 70 मोबाइल उत्तर प्रदेश में बन रहे हैं। जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। 250 मेगावाट का डाटा सेंटर उत्तर प्रदेश में बन रहा है। इसके अतिरिक्त हाईवे निर्माण, एक्सप्रेसवे, मेट्रो जैसे कार्य हो रहे हैं। 250 माध्यमिक विद्यालय, 78 डिग्री कॉलेज, 12 विश्वविद्यालय का निर्माण हुआ है। विकास से उत्तर प्रदेश का परिदृश्य बदला है।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ को उपहार
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ के लिए उपहार की तरह है। यहां पर डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। बरौली विधान सभा क्षेत्र में उच्च क्षमता का बिजलीघर बना है। पहले तमंचावादी नीति चलती थी। अलीगढ़ दंगे के लिए जाना जाता था। पांच साल में क्यों दंगा नहीं हुआ, यह सबके साथ समान व्यवहार करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बघेल समाज के प्रो. एसपी सिंह बघेल को कानून मंत्री बनाया है। डबल इंजन की सरकार द्वारा गरीबों को डबल राशन दे रही है।
जयवीर एवं अभिमन्यु की तारीफ
उपमुख्यमंत्री ने ठाकुर जयवीर सिंह को बरौली का शेर कहकर संबोधित किया। उनके पुत्र अभिमन्यु सिंह के भाषण की जमकर तारीफ की।
प्रदेश में बरौली की जीत नंबर वन पर होनी चाहिए : सांसद
सांसद सतीश गौतम ने कहा कि बरौली की जीत उत्तर प्रदेश की नंबर एक की जीत होनी चाहिए। 2019 के चुनाव में बरौली का प्यार मिला था। जयवीर सिंह को भारी मतों जिताएं। भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने कहा कि सपा सरकार में हत्या की बाढ़ आ गई थी। योगी आदित्यनाथ के आने के बाद कानून का राज स्थापित हुआ है। गुंडे या तो जेल में हैं या राम नाम सत्य है के रास्ते पर निकल गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ही झटके में अनुच्छेद 370 खत्म कर दिया। पुलवामा में 40 जवान शहीद हुए। हमारे जवानों ने पाकिस्तान में जाकर 400 आतंकियों को मारने का काम किया। अभिमन्यु सिंह ने कहा कि यह चुनाव मुख्यमंत्री का नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। कार्यक्रम को यशपाल सिंह चौहान, सुरेश प्रताप गांधी, चौधरी सत्यपाल सिंह, रामसखी कठेरिया, सुनील कौशल महाराज, धनंजय पंडित, योगेश शर्मा, शैलेंद्र सिंह टिल्लू, सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस, उपेंद्रभान सिंह पचौरी, पूर्व जिपं सदस्य नरेंद्र पचौरी, सुरेंद्र पचौरी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर राजवीर दिलेर, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, चौधरी ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद थे। संचालन शिवनारायण शर्मा ने किया।
युवक की पिटाई
कार्यक्रम के दौरान प्रिंस पैलेस में एक युवक की पिटाई कर दी गई। युवक भी पार्टी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। दरअसल, भाषण के बाद उप मुख्यमंत्री एक कमरे में बातचीत के लिए गए। बाहर फोटो लेने के लिए होड़ मची थी। इसी क्रम में आईटी सेल का एक युवक कमरे के गेट पर गया। भीड़ में टकराने के कारण युवक का मोबाइल गिरकर टूट गया। इसी बात पर विवाद हो गया। किसी तरह लोगों ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें