फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू छात्रों के खिलाफ गिलहराज मंदिर में नारेबाजी, प्रदर्शन

विज्ञापन
नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में अमवि छात्रों द्वारा हिन्दुत्व के खिलाफ की गयी नारेबाजी को लेकर ? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में चल रहे प्रदर्शन एवं सोशल मीडिया में वायरल होने वाले वीडियो से महानगर का माहौल सर्द मौसम में गरमाता नजर आ रहा है। हिंदुत्व के खिलाफ लगे नारों से आक्रोशित हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने गिलहराज मंदिर में जबर्दस्त प्रदर्शन किया और इसमें संलिप्त छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग गृहमंत्री से की। यहीं नहीं कुछ आक्रोशित युवक एएमयू में जाकर मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में थे। लेकिन नेताओं एवं अधिकारियों की सक्रियता से मामले को शांत कराया गया।
विज्ञापन

‘हिंदुत्व की कब्र खुदेगी एएमयू में’ के नारे से हिंदू धर्म से जुड़े कई संगठनों के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। रविवार को जब इसकी जानकारी हिंदू युवा वाहिनी, अखंड भारत हिंदू सेना, शिव सेना, आर्यवीर दल, शहीद भगत सिंह सेना, हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को हुई तो वे सब गोलबंद होने लगे। सभी को चिंतन के लिए अचल गुमटी पहुंचने को कहा गया। काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं नेता जुट गए। कुछ कार्यकर्ता एसएसपी आवास तो कुछ एएमयू में कूच करने की बात कर रहे थे। भनक लगने के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी चौकन्ना हो गए। आक्र्रोशित कार्यकर्ता अचलताल स्थित गिलहराज मंदिर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। तय हुआ कि यहीं पर सीओ पहुंचकर उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन लेंगे। जय श्रीराम के नारों के साथ हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी महंत योगी कौशलनाथ, प्रशांत समानिया, अमित सोनी, अखंड भारत हिंदू सेना के दीपक आजाद, सुमित शर्मा, कुंज बिहारी आदि ने गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन पुलिस अधिकारियों को दिया। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदुत्व को राजनीति में नहीं घसीटे। हमलोग इस्लाम के खिलाफ नारे नहीं लगाते हैं। हिंदुत्व की कब्र खोदने की बात करने वाले लोगों को देश में रहने का अधिकार नहीं है। हिंदुत्व पर प्रहार महाप्रलय को आमंत्रण देना है।
विज्ञापन

- योगी कौशलनाथ, मंडल प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी
एएमयू के ‘आजादी-आजादी’ के जवाब में ‘हम देेके रहेंगे आजादी’
एएमयू के ‘आजादी-आजादी..’ के जवाब में गिलहराज मंदिर के सामने ‘हम देके रहेंगे आजादी...’ के नारे लगे। अखंड भारत हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं का अंदाज एएमयू एवं जेएनयू की तरह था लेकिन शब्द बदल गए थे। सेना के कार्यकर्ता ताली पीटकर नारे लगा रहे थे ‘अफजल को दी थी आजादी, कश्मीर को दे दी आजादी, हम देते रहेंगे आजादी... एएमयू को देंगे आजादी’। साथ-साथ भारत माता की जय और जय श्री राम के भी नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें