फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बेटों-बहुओं ने हड़पी जिंदगी की कमाई, विरोध पर की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बाप से धोखाधड़ी कर बेटे बहुओं ने ही जिंदगी भर की कमाई और संपत्ति छीन ली गई। विरोध करने पर मां बाप को लात घूंसों के साथ चप्पलों से पीटा गया। हत्या किए जाने के डर से पति पत्नी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। ये बातें एसएसपी के यहां न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचे वृद्ध दंपती ने अपने शिकायती पत्र में कहीं हैं। एसएसपी के आदेश पर वृद्ध दंपती के दोनों बेटों अमरजीत और तेजवीर, बहुओं रिंकी व ममता के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




कलाई गांव के 66 वर्षीय ऋषिपाल सिंह और उनकी 62 वर्षीय पत्नी उर्मिला सिंह के अनुसार जिंदगी भर खेतीबाड़ी कर दो बेटों अमरजीत व तेजवीर को बड़ा किया, उनकी शादी की। सोचा था कि दोनों बेटे उनके बुढ़ापे का सहारा बनेंगे। परंतु दोनों ने साजिश करके अपने साथ में उनका पंजाब नेशनल बैंक में खाता खोला और उन्नीस बीघा जमीन बेचने के एवज में मिले 93 लाख रुपए निकाल लिए।



इसके अलावा गांव के निकट स्थित सवा पांच बीघा जमीन का अपनी अपनी पत्नियों के नाम से बैनामा करा लिया। वृद्ध दंपति का आरोप है कि जब उन्होंने बेटों और बहुओं से विरोध जताया तो उनकी साथ लात घूंसों और चप्पलों से पिटाई की गई। पैन कार्ड, बैंक की पासबुक और आधार कार्ड छीन लिए। उनकी चीख पुकार सुनकर आए लोगों ने उन्हें बचाया। वरना बेटे और बहुएं जान से मार देते। दंपती का आरोप है कि उनकी शिकायत पर मौके पर पुलिस भी आई, सभी को थाने लेकर गई लेकिन फिर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें