फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बेटे को मां से किया जुदा, मारपीट कर महिला को घर से निकाला

Sun, 08 Jan 2023 09:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव मऊपुरा निवासी बहू को ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। मां को उसका तीन साल का बेटा भी नहीं दिया। जब मां बेटे को लेने के लिए ससुराल गई, तो उसे बच्चा देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
महिला को पीटा - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव मऊपुरा निवासी एक महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला जब अपने तीन साल के बेटे को लेने ससुराल गई, तो गाली-गलौज करते हुए उसे भगा दिया। बच्चे को देने से मना कर दिया। मां ने गंगीरी थाने में तहरीर देकर बेटे को वापस दिलवाने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


विवाहिता पवित्रा देवी ने बताया कि शादी चार साल पहले शीलेंद्र कुमार से हुई थी। पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करता रहता है। दो दिन पहले शुक्रवार की शाम को पति ने मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया और बेटे को भी मुझसे छीन लिया। 

रविवार को जब अपने मायके वालों के साथ बेटे को लेने ससुराल गई, तो सास व पति ने गाली-गलौज कर भगाने की कोशिश की। जब अपने बेटे को जबरन लाने लगी, तो पूरा गांव इकट्ठा हो गया और बेटे को नहीं ले जाने दिया। मां ने थाना गंगीरी में तहरीर देकर पति व सास से बेटा को दिलवाने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें