फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के लाल का अमेरिका में जलवा, मैकेनिक के बेटे ने यूएस हाईस्कूल में किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू के पूर्व छात्र मोहम्मद शादाब ने बेलफास्ट एरिया हाईस्कूल अमेरिका में टॉप करके नाम रोशन किया है। शादाब के पिता अशद नूर पेशे से मोटर मैकेनिक हैं। वह बेटे को आईपीएस अधिकारी के रूप में देखना चाहते हैं।
विज्ञापन

एएमयू के मिंटो सर्किल के पूर्व छात्र शादाब ने बताया कि पिछले साल 20 लाख रुपये की कैनेडी-लूगर यूथ एक्सचेंज स्कॉलरशिप के जरिये उसने बेलफास्ट एरिया हाईस्कूल अमेरिका में दाखिला लिया। अम्मी-अब्बू, रिश्तेदारों की दुआओं के सहारे उसने हाईस्कूल टॉप किया। स्कूल में 800 विद्यार्थी थे। शादाब ने कहा कि फरवरी 2020 में उसे स्कूल में स्टूडेंट ऑफ द मंथ भी चुना गया। पिता अशद नूर ने बताया कि वह बहुत खुश हैं कि एक मजदूर के बेटे को इतनी कामयाबी मिली है।
उन्होंने कहा कि उनकी ख्वाहिश है कि उनका बेटा आईपीएस अधिकारी बने। शादाब ने भारत सरकार का भी शुक्रिया अदा किया है। उसने कहा कि मैं भारत सरकार का भी आभारी हूं, जिन्होंने मुझे इस स्कॉलरशिप के लिए चुना और विदेश में भारत का परचम लहराने के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें