क्षेत्र के गांव फरसौटी में एक मां ने अपने बेटे को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद कई दिनों तक घर में बंद रखा। सुधा देवी निवासी गांव फरसौटी का कहना है कि गांव में दो लोग उनके बेटे गीतम को लगातार परेशान करते हैं। गांव के व्यक्ति ने बेटे गीतम से शराब के लिए रुपये मांगे और जब गीतम ने देने से इन्कार किया तो आरोपी ने उसे गाली दी और मारपीट की।
दोनों आरोपियों ने बाद में उनके घर पर भी आकर गाली-गलौज की। आरोपियों की धमकियों और मारपीट के डर से उन्होंने अपने बेटे गीतम को कई दिनों तक घर में नजरबंद करके रखा है। उन्हें आशंका है कि आरोपी उनके बेटे को जान से मार सकते हैं। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है। संवाद