फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ससुर की गमी में शामिल होने जा रहे दामाद की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में छाया मातम

Thu, 06 Nov 2025 06:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

संजय पत्नी मीनू व छोटे भाई अजय की पत्नी सीमा के साथ ईएमयू पैंसेंजर ट्रेन से अलीगढ़ आ रहे थे। रास्ते में संजय को सीने में दर्द उठा।  संजय कुमार को मलखान सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक दामाद संजय कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद से ससुर की गमी में पत्नी व छोटे भाई की पत्नी के साथ शामिल होने जा रहे दामाद की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को गांव ले गए।

विज्ञापन


थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव मीरपुर-नूर नगला निवासी संजय कुमार (40) गाजियाबाद के इंद्रावन में एक्सिस बैंक में संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। वे परिजनों के साथ गाजियाबाद में रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे संजय कुमार के ससुर पप्पू सिंह निवासी गढ़ी बलना, हाथरस की माैत हो गई।

संजय पत्नी मीनू व छोटे भाई अजय की पत्नी सीमा के साथ ईएमयू पैसेंजर ट्रेन से अलीगढ़ आ रहे थे। रास्ते में महरावल व अलीगढ़ स्टेशन के बीच अचानक संजय को सीने में दर्द उठा और वह ट्रेन में ही सीट से नीचे गिर गए। ट्रेन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पहुंचने पर यात्रियों की मदद से आरपीएफ संजय कुमार उन्हें लेकर मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और पंचनामा के बाद उसे उन्हें सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें