फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कोल्ड ड्रिंक में रायते का रंग डालकर पीने से बेटे की मौत, दो बहनों की हालत नाजुक

Tue, 18 Feb 2025 06:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शिवकुमार उर्फ बाबू कोल्ड ड्रिंक लेकर घर आया। दो बहनों ने भाई के साथ मिलकर कोल्ड ड्रिंक में रायता वाला रंग डालकर कर पी लिया। कुछ समय बाद उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। शिवकुमार उर्फ बाबू की मौत हो गई।
विज्ञापन
शिवकुमार उर्फ बाबू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में गोरई क्षेत्र के गांव वास फतेली में एक दिल दहलाने वाले घटना सामने आई है। एक भाई और दो बहनों ने कोल्ड ड्रिंक में रायते का रंग मिलाकर पी लिया। जिससे भाई की मौत हो गई और दोनों बहनों की हालत नाजुक है।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव वास फतेली के सुनील कुमार का 15 वर्षीय बेटा शिवकुमार उर्फ बाबू 6 फरवरी को कोल्ड ड्रिंक लेकर घर आया। दो बहनों ने भाई के साथ मिलकर कोल्ड ड्रिंक में रायता वाला रंग डालकर कर पी लिया। कुछ समय बाद उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। शिवकुमार उर्फ बाबू की 17 फरवरी को उपचार के दौरान मौत हो गई। बहन रितु और शालू  का अभी इलाज चल रहा है, जिसमें रितु की अभी भी हालत नाजुक है। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें