फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कहीं हुआ कीर्तन तो कहीं सजी माता की चौकी

Wed, 25 Mar 2026 03:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
नौदेवी मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के अवसर पर ताला नगरी के मंदिरों में भक्ति की बयार बह रही है। मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में माता रानी की चौकी का आयोजन किया गया तो कई मंदिरों में कीर्तन हुआ।
विज्ञापन



केला मैया मंदिर में माता कात्यायनी की भव्य चौकी सजाई गई। शुभारंभ भगवान गणेश वंदना के साथ हुआ। भक्तों ने माता रानी को लाल चुनरी ओढ़ाकर दीप प्रज्ज्वलित किए। कृष्णा गुप्ता और वंदना अरोड़ा के नेतृत्व में चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है, जैसे भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। मौके पर अरुण, बीना गुप्ता, संध्या, हेमलता, महिमा, भावना, सुनीता, मंजू और शोभा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।


प्राचीन हनुमान मंदिर में हुआ कीर्तन
सराय हकीम स्थित श्री प्राचीन हनुमान मंदिर (कुआं वाला) और श्री गुप्तेश्वर महादेव धाम पर भक्तों द्वारा कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। मौके पर पंडित करन भारद्वाज, प्रमोद भारद्वाज, अमित दीक्षित, राजरानी, प्रिया, आरव और आध्या आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें