फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बढ़ारी बुजर्ग में किसी ने क्षतिग्रस्त की अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा

Thu, 12 Dec 2024 01:02 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बढ़ारी बुजुर्ग के अटल पार्क में लगी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा किसी ने क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि क्रिकेट बाल लगने से प्रतिमा क्षतिग्रस्त हुई होगी।
विज्ञापन



बुधवार की दोपहर गांव में लोगों ने अटलजी की प्रतिमा की एक अंगुली टूटी देखी। खबर पाकर तमाम ग्रामीण यह देखने पहुंच गए। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गांव निवासी राजाराम ने सूचना दी तो पुलिस भी गांव पहुंच गई। थाना पुलिस ने मिस्त्री को बुलवाकर प्रतिमा में अंगुली को जुड़वाया।



ग्राम प्रधान के पति श्यौदान सिंह का कहना है कि किसी शरारतीतत्व ने यह हरकत की है। वहीं पुलिस का मानना है कि पार्क में बच्चे क्रिकेट खेलते हैं। क्रिकेट बॉल लगने से ही प्रतिमा क्षतिग्रस्त हुई होगी। जानबूझकर तोड़े जाने जैसा कोई निशान प्रतिमा पर नहीं मिला। वैसे किसी ने जानबूझकर तोड़ा है तो पता चलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें