फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा देने जा रहा सॉल्वर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खैर रोड स्थित आईटीएम कॉलेज में रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा दे रहा एक सॉल्वर ो गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सुबह की पाली में केंद्र व्यवस्थापक ने इगलास के प्रदीप को नकल पर्ची सहित पकड़ लिया। इस पर्ची पर 100 जगह एबीसीडी लिखा हुआ था। इसके बाद इसे पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में उसने स्वीकारा कि इगलास के ही युवक ने उसे यह सॉल्वर पर्ची सौंपी थी और कहा था कि अगर परीक्षा में पास हो जाए तो उसे इसके बदले में 6 लाख रुपये का भुगतान कर देना। अब पुलिस इसे पेपर लीक से जोड़कर देख रही है। जिसने पर्ची सौंपी थी, उसकी तलाश जारी है। शाम को 4:30 बजे से शुरू हुई पाली में प्रवेश के समय एक युवक को फिंगर प्रिंट की बायोमैट्रिक जांच के समय घेर लिया । इस युवक का नाम सूची में खैर निवासी विपिन के नाम अंकित था, जबकि हाथ में सौरभ निवासी जवां के नाम से आधार कार्ड था। पहले तो उसने खुद को विपिन ही बताया और अपनी पहचान छिपाने का प्रयास किया। मगर जब उससे सख्ती से पूछताछ हुई तो वह टूट गया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सीओ मोहसिन के अनुसार सौरभ ने स्वीकारा कि वह कोचिंग में रेलवे आदि की तैयारी करता है। वहीं उसकी मुलाकात विपिन से हुई थी। उसने 20 हजार रुपये में विपिन की जगह परीक्षा देना तय किया था। इंस्पेक्टर के अनुसार दोनों मामलों में अलग अलग तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पहले मामले में प्रदीप को पर्ची देने वाले और दूसरे मामले में विपिन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें