फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी में होगा ओलंपिक के नियमों वाला दंगल

Thu, 15 Sep 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्वपीठ खेरेश्वर धाम के देवछठ मेले के तीसरे दिन गुरुवार को जो कुश्ती दंगल होगा वह अलग हटकर है। इस बार से यहां मिट्टी पर ही ओलंपिक नियमों से कुश्ती लड़ी जाएगी। प्वाइंट की कुश्ती होगी। विजेता पहलवान को राधेष्याम शर्मा खेरेश्वर केसरी का सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन

दंगल में अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता और अर्जुन एवं द्रोणाचार्य एवार्डी से सम्मानित दहिया नरेश शिरकत करेंगे।
इसके अलावा दंगल में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके पहलवान भी अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे। तीसरे दिन की कुश्ती के प्रायोजक नदीम खांडे , भगत सिंह बाबा ने संयुक्त रूप से बताया कि उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व प्रमुख सचिव न्याय एवं जिला जज भदोही केके शर्मा होंगे।
 विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र सिंह सचान और भारत सरकार की वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट गीतांजली शर्मा होंगी। द्रोणाचार्य नरेश दहिया द्वारा चयनित 5 पहलवानों को मानव संकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण एवं शिक्षा की सुविधा प्रदान की जाएगी। दंगल का संचालन मजहर-उल-कमर द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें