फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी ने उठाया युवक, अपहरण की अफवाह फैली

विज्ञापन
विज्ञापन
एसओजी ने उठाया युवक, अपहरण की अफवाह फैली
विज्ञापन

पिस्टल बनाने व सप्लाई करने का लगा है आरोप, गाजियाबाद एसओजी ने दी थी दबिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। महानगर के देहली गेट थाना क्षेत्र के जलालपुर मोहल्ला में एक पीएसी कर्मी के मकान में किराए पर रहने वाले युवक को सोमवार की शाम एसओजी की टीम ने उठा लिया। घर में बंद कर उससे पूछताछ करने के बाद टीम अपने साथ ले गई। इधर, परिवार वालों ने अपहरण की सूचना पुलिस को दे दी। थाना पुलिस ने मामले की तफ्तीश की तो युवक को पिस्टल बनाने एवं सप्लाई करने के आरोप में गाजियाबाद एसओजी द्वारा उठानेे का पर्दाफाश हुआ।
प्रवीण वर्मा निवासी सासनी, हाथरस वर्तमान में अपनी पत्नी और उसकी बहन के साथ जलालपुर मोहल्ले में एक पीएसी कर्मी के मकान में रहता है। सोमवार की शाम को इलाके से उठाकर गाजियाबाद की एसओजी टीम की प्रवीण को लेकर उसके किराए के मकान पर पहुंची। यहां उससे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम उसे अपने साथ ले गई। इसके बाद पत्नी सहित साली ने पुलिस को बुला लिया। मौके पर जलालपुर चौकी इंचार्ज पहुंचे। उन्होंने मामले की तफ्तीश की तो पूरा पर्दाफाश हो गया। इसके थाना पुलिस ने आरोपी के परिवार को गाजियाबाद एसओजी से संपर्क करने की सलाह देक र घर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें