फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोमती एक्सप्रेस के कोच से उठा धुआं, 14 मिनट तक अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही

Mon, 01 Jun 2026 05:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गोमती एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी आने पर उसके डी-1 कोच से धुआं उठने लगा। ट्रेन अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोक ली गई। रेलवे की टीएक्सआर टीम ने खराबी दूर की। प्रारंभिक जांच में ब्रेक बाइंडिंग की समस्या बताई जा रही है।
विज्ञापन
गोमती एक्सप्रेस के कोच से उठता धुआं - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से लखनऊ जा रही गोमती एक्सप्रेस में 1 जून दोपहर तकनीकी खराबी के कारण कुछ देर के लिए खलबली मच गई। ट्रेन के डी-1 कोच से धुआं उठता दिखाई देने पर रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए ट्रेन को रोककर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कोच में ब्रेक बाइंडिंग की समस्या होने से धुआं उठा था। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर रेलवे की टीएक्सआर (तकनीकी परीक्षण एवं मरम्मत) की टीम मौके पर पहुंची और खराबी को दूर करने का काम शुरू किया। तकनीकी जांच और मरम्मत के कारण गोमती एक्सप्रेस करीब 14 मिनट तक स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ी रही। ट्रेन दोपहर 02:26 बजे स्टेशन पहुंची और आवश्यक कार्य पूरा होने के बाद 02:40 बजे रवाना कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह के अनुसार समय रहते तकनीकी खराबी दूर कर दी गई, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रेन आगे रवाना कर दी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें