फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद की तर्ज पर शहर को बनाएंगे स्मार्ट सिटी

Tue, 07 Mar 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की बैठक को संबोधित करते कमिश्‍नर सुभाष चंद्र शर्मा व मंचासीन जिलाधिकारी, एसएसपी, नगर आयुक्‍त - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी स्टेज- 3 के लिए नगर निगम को अब बहुराष्ट्रीय कंपनियों का साथ मिला है। 34 बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ नगर निगम के अधिकारियों ने सोमवार को मैरिस रोड स्थित होटल पाम ट्री में बैठक की।  इसमें कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। इसमें अहमदाबाद की तर्ज पर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


कार्यशाला में कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े-बड़े शहरों जैसे शंघाई, पेरिस, न्यूयार्क में अपनायी तकनीक को जमीनी स्तर पर अलीगढ़ में अभी लागू नहीं किया जा सकता, लेकिन सभी कंपनियों को वैश्विक ग्लोबल सोच अपनाते हुए लोकल लेबल पर कार्य करना होगा तभी हम अलीगढ़ शहर को एक स्मार्ट शहर बना पाएंगे।

जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद ने कहा कि पीपीपी मोड़ पर वित्तीय अवसरों को नगरीय विकास में जोड़ा जा सकेगा। एसएसपी राजेश पांडे ने कहा कि स्मार्ट सर्विलांस और स्मार्ट पोल के माध्यम से शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावी होगी और क्राइम कंट्रोल भी होगा।
विज्ञापन


नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि अलीगढ़ शहर को स्मार्ट सिटी स्टेज-3 के लिए प्रभावशाली प्रस्ताव करने व अन्य स्मार्ट सिटी शहरों में कंपनी द्वारा किये जा रहे कार्यों पर विचार-विमर्श करते हुए 34 अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए हैं।

बैठक का संचालन सहायक नगर आयुक्त ऋषिकेश सिंह ने किया। कार्यशाला की व्यवस्था राजेश कुमार (कर अधीक्षक, सह नोडल अधिकारी) ने की। इस दौरान एएमयू से प्रो. डा. अमानउल्ला खा, प्रो नदीम खलील तथा नगर निगम की ओर महाप्रबंधक जल शैलेंद्र पाठक, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा, अधिशासी अभियंता रमाकांत, सहायक अभियंता एसपी तिवारी, कर अधीक्षक सभापति यादव, श्री हरीकृष्ण गुप्ता, संजय सक्सेना, एहसन रब, कर निर्धारण अधिकारी हरगोविंद यादव और सहायक लेखा अधिकारी अखिलेश तिवारी मौजूद थे।  

इन कंपनियों ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया
एनवैक, तोशिबा, राइडिंग इंडिया, डेल्टा, वीडियोकॉन, केपीआईटी, हिताची, डाटामेटिक, सिसको, विनज, न्यूगन, हॉस, सिल्वर टच, एकेजीवीजी एंड एसोसिएट, ईवी मोटर्स, फोबर्स टेक्नोलॉजी, 3 एम फिलिप्स आदि। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें