फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एएमयू में शरजील इमाम के समर्थन में नारेबाजी, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम के समर्थन में नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है। 15 दिसंबर को विश्वविद्यालय की मौलाना आजाद लाइब्रेरी परिसर में कुछ छात्रों ने शरजील इमाम की रिहाई के समर्थन में पोस्टर दिखाए गए थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन




शनिवार को सोशल मीडिया पर नारेबाजी का वीडियो प्रसारित हो गया, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल मच गई। विश्वविद्यालय प्रशासन भी पूरे प्रकरण की पड़ताल में जुट गया है। एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि वीडियो और घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें