फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में फिर कट गई छह की चोटी

Thu, 10 Aug 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
अतरौली के मधूपुर की सरोजा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
थाना पालीमुकीमपुर के गांव मधूपुर में ननद-भाभी की चोटी कटने का मामला सामने आया है। इससे गांव में हलचल मच गई है। आसपास के गांवों में भी चोटी कटने की चर्चा से महिलाओं में दहशत है। 
विज्ञापन


गांव के मनोहर लाल की बेटी सरोजा देवी की गभाना के गांव क्योलमणि में ससुराल है। रक्षाबंधन पर सरोजा मधूपुर आई थी। मंगलवार रात वह छत पर परिजनों के साथ सो रही थी। देर रात उसकी चोटी कट गई। सुबह उसे चोटी कटने की जानकारी हुई तो परिजनों को बताया। इस खबर से मनोहर लाल के घर लोगों की भीड़ लग गई। महिलाएं वहां पहुंच गईं। हर कोई चोटी कटी देख चौंक रहा था। अतरौली क्षेत्र में चोटी कटने का यह पहला मामला है। 

वहीं मनोहरलाल के बेटे धर्मवीर सिंह की पत्नी मालती देवी भी रक्षाबंधन पर अपने मायके खेरूपुरा साथा मील कासिमपुर गई थीं। मंगलवार रात उनकी भी मायके में चोटी कट गई। जगने पर जानकारी हुई। धर्मवीर बुधवार दोपहर अपनी पत्नी मालती देवी को लेकर गांव पहुंचा तो उसकी चोटी कटने की भी जानकारी पर एक बार फिर महिलाओं की भीड़ लग गई। लोगों में इस बात पर अचंभा है कि चोटी के बाल कैसे कट रहे हैं? वहीं महिलाओं में दहशत भी है।
विज्ञापन


जलाली कस्बे के निकटवर्ती गांव शेखा में मंगलवार की रात सोते समय एक किशोरी की चोटी कट गई। सुबह उसे जानकारी हुई। चोटी कटी देखकर किशोरी बुरी तरह डर गई और देर तक रोती रही। शेखा निवासी पूनम पुत्री सुरेश पाल सिंह अपनी बहन उर्मिला के साथ रात में सोई थी। बुधवार सुबह सोकर उठी तो चोटी कटी पड़ी थी। उसने मां मंजू देवी और पिता को जानकारी दी। चर्चा गांव में फैली तो लोगों की भीड़ लग गई। 

छर्रा क्षेत्र के गांव रूखाला निवासी 30 वर्षीय आसमीन पत्नी हसमुद्दीन की रात में अपने घर के आंगन में सोते समय चोटी कट गई। सुबह जगने पर उसे चोटी कटी हुई मिली। चोटी कटने की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। लोग कटी हुई चोटी देखने पहुंचे।

पिसावा थाना क्षेत्र के गांव मरियाका निवासी जगदीश सिंह की 14 वर्षीय बेटी क्षमा बुधवार शाम अपनी ताई शीला देवी के पास सो रही थी। रात करीब नौ बजे अचानक उसकी चोटी के बाल कट गये। चोटी कटने का अहसास होने पर उसकी आंख खुल गई। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

खैर के गांव शिवाला में बुधवार दोपहर सोते समय एक बुजुर्ग महिला की चोटी कट गई। जागने पर महिला ने बाल कटे देखे तो भय से बेहोश हो गई। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। शिवाला कलां निवासी पैंसठ वर्षीय रज्जो पत्नी ओमप्रकाश बुधवार को घर में अकेली थी। परिवार के अन्य लोग कार्य से बाहर गये थे। वह घर में अकेली सो रही थी।

दोपहर में सोकर उठी चोटी कटी हुई दिखाई दी। एक संदिग्ध महिला भागती हुई दिखी। महिला ने शोर मचा दिया। इस पर पड़ोसी आ गए। इस दौरान वृद्धा बेहोश हो गईं। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र दुबे ने बताया कि शरारती तत्व ये घटना कर रहे हैं। उन्हें तलाश किया जा रहा है। जल्द ऐसे लोग पुलिस के द्वारा पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें