11 करोड़ रुपये से हाथरस की छह सड़कों का निर्माण होगा। इसके लिए दो करोड़ की पहली किश्त जारी कर दी गई है। इससे गांव नगला इमलिया से सूरजपुर मार्ग, सलेमपुर से नगला अडू मार्ग, बहादुरपुर से गिनौली किशनपुर मार्ग, नगला केहरिया से हडौली मार्ग, गांव बरसै से वीरनगर तक, महेबा से शहबाजपुर मार्ग का नव निर्माण किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग की ओर से हाथरस जनपद में छह नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। निर्माण के लिए शासन को भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। गांव से गांव को जोड़े जाने वाली छह सड़कों की लागत 11 करोड़ रुपये है। इनके लिए शासन ने दो करोड़ की पहली किश्त जारी भी कर दी है।
विज्ञापन
लोनिवि की ओर से गांव, देहात की छह सड़कों का नव निर्माण किया जा रहा है। इसमें हाथरस शहर से सटे गांव नगला इमलिया से सूरजपुर मार्ग, सलेमपुर से नगला अडू मार्ग, बहादुरपुर से गिनौली किशनपुर मार्ग, नगला केहरिया से हडौली मार्ग, गांव बरसै से वीरनगर तक, महेबा से शहबाजपुर मार्ग का नव निर्माण किया जाएगा। नव निर्माण किए जाने के लिए कुछ दिन पहले लोनिवि ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। अब इस प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी देते हुए धन आवंटन भी किया है। इन छह सड़कों के नव निर्माण से लगभग 40 गांव के लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
कुल छह सड़कों के नव निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है। इन सड़कों की कुल लागत 11 करोड़ रुपये है। लगभग दो करोड़ का धनावंटन भी किया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू हो जाएगा।-राजेश निगम, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, हाथरस।