फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छह घंटे बिजली गुल शहरवासी रहे बेचैन

Thu, 28 May 2026 02:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
आलमपुर में ट्रांसफार्मर। - फोटो : samvad
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच शहर की बिजली व्यवस्था मंगलवार रात से बुधवार तक लगातार लड़खड़ाती रही। अलग-अलग बिजलीघरों और फीडरों पर फाॅल्ट, ट्रिपिंग, केबल जलने, ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने की घटनाओं से शहर के कई इलाके पांच से छह घंटों तक अंधेरे में डूबे रहे। घंटों बिजली गुल रहने से इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं और आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



सबसे ज्यादा परेशानी सब स्टेशन आलमपुर क्षेत्र में देखने को मिली। फीडर की केबल फट गई। इस कारण इलाके की सप्लाई करीब चार घंटे तक बाधित रही। इसी क्षेत्र में ट्रिपिंग के कारण ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद फीडर पर आपूर्ति को सामान्य किया गया। जमीराबाद होली चौक क्षेत्र में देर रात एक फेस बंद होने से लोग परेशान रहे।


खेरेश्वर फीडर, आईटीआई बिजलीघर, शिवपुरी, नगला पटवारी, तैयब कॉलोनी, नगला मल्लाह, जवाहर नगर, लक्ष्मणपुरम, नगला मसानी, डालचंद नगला, क्वार्सी क्षेत्र में भी बिजली संकट बना रहा। कहीं पोल शिफ्टिंग कार्य के कारण आपूर्ति बाधित रही तो कहीं वीसीबी में धुआं निकलने से घंटों बिजली गुल रही। लक्ष्मणपुरम क्षेत्र में बी पैनल में आग लगने व अंडरग्राउंड एलटी केबल क्षतिग्रस्त होने से भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बिनूपुर 132 केवी यार्ड में कार्य के चलते भुजपुरा और हाथरस अड्डा क्षेत्र की सप्लाई भी कुछ समय के लिए बंद रही।
विज्ञापन



अधीक्षण अभियंता शहरी उमेश चंद्र ने बताया कि ओवरलोडिंग, फाॅल्ट, ट्रिपिंग, केबल जलने, ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने की घटनाओं के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। टीमों ने माैके पर पहुंचकर फाॅल्ट दूर कराया और आपूर्ति सुचारू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें