फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सामूहिक विवाह समारोह में छह जोड़ों ने लिए फेरे

विज्ञापन
 सामूहिक विवाह समारोह में नवदंपतियों को आशीर्वाद देते अतिथि व आयोजक। - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे में श्री श्याम सेवा परिवार की ओर से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम रामघाट रोड स्थित एक गेस्ट हाउस आयोजित हुआ। विवाह में छह जोड़ों ने जयमाला और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फेरे लिए।
विज्ञापन

समारोह से पूर्व छह अलग-अलग घोड़ों पर सवार दूल्हों की बरात निकाली गई। यह बरात कस्बे में आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में पहुंचे समाज सेवियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। समिति की ओर से दुल्हनों को आवश्यक घरेलू सामान दिया गया। घरातियों और बारातियों के लिए भोजन की उचित व्यवस्था की गई। समारोह में समिति के सभी पदाधिकारी और समाजसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें