फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दीवारों को गंदा करने पर छह कोचिंग संचालकों के खिलाफ कार्रवाई, 20-20 हजार का लगा जुर्माना

Mon, 19 Feb 2024 12:18 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जेएमडी एकेडमी, कटारा एकेडमी, यासिर अहमद क्लास, सुल्तान जहां एकेडमी, हाईटेक एकेडमी व एसटीबीजी एकेडमी पर अलीगढ़ नगर निगम ने 20-20 हजार जुर्माना वसूली का नोटिस भेजा है। इन पर दीवारों को अपने विज्ञापनों के जरिये गंदा करने का आरोप है।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर की दीवारों को अपने विज्ञापनों के जरिये गंदा करना कोचिंग संचालकों को भारी पड़ गया। नगर निगम ने छह कोचिंग संचालकों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अमित आसेरी ने पिछले दिनों शहर का निरीक्षण किया था, इस दौरान पाया था कि स्वर्ण जयंती नगर, जमालपुर, गांधी पार्क, छर्रा अड्डा पंपिंग स्टेशन रोड, माल गोदाम पर कई कोचिंग संचालकों ने अपनी प्रचार-प्रसार सामग्री दीवारों पर चिपका रखी थी। 

इसके बाद मुख्य कर निर्धारण अधिकारी और प्रभारी अधिकारी विज्ञापन अशोक सिंह ने शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर सर्वे किया और जेएमडी एकेडमी, कटारा एकेडमी, यासिर अहमद क्लास, सुल्तान जहां एकेडमी, हाईटेक एकेडमी व एसटीबीजी एकेडमी पर 20-20 हजार जुर्माना वसूली का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें