फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वाहन चोर गिरोह के छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़े गए चोर उनके कब्जे से बरामद की गई चोरी की बाइक - फोटो : samvad
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चोरी की बाइक व पुर्जों के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की बाइकों के पुर्जे निकालकर उन्हें बेचते थे।
विज्ञापन


सीओ वरुण कुमार ने बताया है कि कोतवाली पुलिस क्षेत्र में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली कि इगलास-सेवनपुर रोड स्थित सात फेरे मैरिज होम के पास कुछ लोग चोरी की बाइकों को काटने की तैयारी में हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश दी और सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार बाइक, एक चेचिस, 164 कटे हुए पुर्जे, अवैध असलाह और वाहन काटने के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अनीश, मोहन, रंजीत, मनीष, गोपाल और राकेश शामिल हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

पकड़े गए आरोपी अनीश निवासी नगला फतेला है, मोहन निवासी राधिका विहार, रंजीत निवासी बलरामपुर के कब्जे से तमंचा और चाकू बरामद हुए है। मनीष निवासी बलरामपुर और गोपाल, रीकेश निवासी रतन विहार हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इगलास क्षेत्र के विभिन्न मैरिज होम और बाजारों से बाइक चोरी करते थे। अनीश और मनीष की मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान है। चोरी की गई गाड़ियों को इन्हीं दुकानों पर ले जाकर काटा जाता था और उनके पुर्जे अलग-अलग कर कबाड़ियों या राह चलते ग्राहकों को बेच दिए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें