फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ हत्याकांड: टप्पल में हालात हुए सामान्य, खुले बाजार, कुछ इलाकों में अब भी खामोशी

Tue, 11 Jun 2019 03:18 PM IST
राजेश सैनी अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ मर्डर केस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टप्पल में हुई ढाई साल की मासूम की हत्या के बाद बिगड़े हालात अब जाकर सामान्य हो रहे हैं। 9 जून को प्रदर्शनकारी आंदोलन के तीसरे दिन मंगलवार को कस्बे में माहौल पटरी पर आने लगा है। 

विज्ञापन


हां, बच्ची के घर के 200 मीटर के दायरे में हालात जरूर खामोशी व तनावपूर्णभरा है। वहीं बाजारों में भी आवाजाही कम है। समुदाय विशेष की बस्तियों में लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। 

माहौल सामान्य होने पर वहां से धीरे-धीरे फोर्स भी कम किया जाने लगा है। मंगलवार को कुछ फोर्स टप्पल से हटाया गया। सीओ, एसडीएम कैंप किए हुए हैं, थाने पर हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। 
विज्ञापन


अब बुधवार के दिन लोगों को और खुद पुलिस को किसी बड़े ऐलान का अंदेशा है। दरअसल, बुधवार को बच्ची के शोक संतृप्त घर में शुद्धि यज्ञ होगा। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकता है। इसे लेकर भी खुफिया टीमें अंदरखाने प्रयासरत हैं। वहीं परिवार से मिलने लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें