फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जवां में हालात अब सामान्य, बाजारों में रही तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा में युवक करन की हत्या के पांचवें दिन बुधवार को हालात सामान्य रहे, सुबह से बाजारों के खुलने पर चहल-पहल रही। भारी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात रही और दो सीओ डेरा डाले हुुए स्थिति का दिनभर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

कस्बा में युवक करन की हत्या के बाद तनाव, तनातनी के हालात बने हुए थे, प्रशासन ने रविवार को हुए बवाल को नियंत्रित करने के साथ माहौल को लगातार सामान्य करने के प्रयास किए, मंगलवार को पुलिस-प्रशासन ने भारी फोर्स के साथ हत्यारोपी इदरीस उर्फ अनीस के उस खंडहरनुमा मकान को भी बुलडोजर से ढहा दिया था, जिसमें करन की हत्या की थी। इसके अलावा अन्य अतिक्रमण भी हटाए गए थे। हालांकि कस्बा के बाजार बंद कर आरोपियों के आवासीय घरों को गिराने की मांग की जा रही थी। पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई के साथ पीड़ित परिवार को शासन से मिलने वाली मदद देकर मांगों को पूरा कर दिया गया था। मृतक पक्ष के लोग भी प्रशासन की मदद से संतुष्ट नजर आए।

कस्बा में स्थिति पूरी तरह से शांत है। कानून व्यवस्था के मद् दे नजर एक ट्रक पीएसी लगाने के साथ मृतक के घर पर भी फोर्स तैनात किया गया है। सर्वम सिंह, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें