फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाई दूज पर बाइक से गिरी बहन, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

Thu, 16 Nov 2023 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दयावती बाइक से अपने भाई से मिलने बेटे गोपाल के साथ ग्राम जोर थाना टप्पल आ रही थी। कस्बा के अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित गांव भरतपुर भजेड़ा के निकट माइनर की पुलिया पर बाइक से उछलकर नीचे गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भैया दूज के मौके पर भाई के घर आ रही एक महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ बाइक पर जा रही थी।

विज्ञापन


कोतवाली खैर क्षेत्र के ग्राम भारैरी (भार्री) निवासी 40 वर्षीय दयावती पत्नी रामखिलाड़ी 15 नवंबर को बाइक से अपने भाई से मिलने बेटे गोपाल के साथ ग्राम जोर थाना टप्पल आ रही थी। कस्बा के अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित गांव भरतपुर भजेड़ा के निकट माइनर की पुलिया पर बाइक से उछलकर नीचे गिर गई।
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटा मां को घायलावस्था में राहगीरों की मदद से लेकर निजी अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। परिजन शव लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें