फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाई दूज पर मायके जाने से किया मना, युवती ने की आत्महत्या

Thu, 16 Nov 2023 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

15 नवंबर को भैया दूज पर मायके जाने के लिए कहने पर दिनेश ने गांव में एक दावत होने के कारण किसी और दिन के लिए रख दिया। पत्नी हेमा जाने की जिद करने लगी तो पति कल चलने की बात कहकर पड़ोस में हो रही दावत में चला गया। हेमा ने पीछे से कमरे की अंदर से कुंडी लगाकर पंखे में दुपट्टा बांधकर झूल गई।
विज्ञापन
मृतक हेमा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भैया दूज पर मायके नहीं ले जाने पर कोतवाली क्षेत्रांर्गत गोरई में 15 नवंबर की सुबह विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की कुंडी तोड़कर शव को उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


दिनेश कौशिक पुत्र मुरारीलाल का 28 नवंबर को बरेली के मुहल्ला जगासी थाना किला निवासी हेमा पुत्री दिनेश देबल के साथ अंतरजातीय विवाह हुआ था। 15 नवंबर को भैया दूज पर मायके जाने के लिए कहने पर दिनेश ने गांव में एक दावत होने के कारण किसी और दिन के लिए रख दिया। पत्नी हेमा जाने की जिद करने लगी तो पति कल चलने की बात कहकर पड़ोस में हो रही दावत में चला गया। हेमा ने पीछे से कमरे की अंदर से कुंडी लगाकर पंखे में दुपट्टा बांधकर झूल गई।

थोड़ी देर बाद पति घर आया और गेट खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जब खिड़की से झांक कर देखा तो हेमा का शव पंखे पर लटक रहा था। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी गौरव चौधरी, कोतवाल प्रवीन कुमार सिंह ने दरवाजा तोड़कर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. के.जी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से हेमा को केवल दो बार ही मायके जाने दिया गया था। पति व उसके परिजन दहेज में दस लाख रुपये की मांग कर रहे थे। ससुराल वालों ने हेमा को मार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें