अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद की 205वीं जयंती पर सोमवार को विश्वविद्यालय में सर सैयद डे धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर सभी में उत्साह देखने को मिला। कोरोना के चलते दो साल बाद कार्यक्रम व्यापक रूप से मनाया जा रहा है।
सर सैयद डे पर जस्टिस इकबाल अहमद अंसारी ने कहा कि सर सैयद अहमद का विजन समाज का नेतृत्व करने वाले लोगों को तराशने का था। सर सैयद ने कहा था कि मुस्लिमों के जिन कार्यों से हिंदूओं की भावनाएं आहत होती हों उन्हें नहीं करना चाहिए। यह बात उन्होंने डर कर नहीं बल्कि साम्प्रदायिक सौहार्द बना रहे, इसलिए कही थी।