फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! हमारा रुपया करा दो वापस, नहीं तो खा लेंगे जहर

विज्ञापन
सूरज पाल - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जिले के पड़ोस में बन रहे जेवर एयरपोर्ट के चलते टप्पल इलाके की जमीनें आसमान छूने लगी हैं। इससे स्थानीय किसानों को प्राइवेट कंपनियों को जमीन बेचने के बदले मोटी रकम मिल रही है। ऐसे किसान इन दिनों शातिर ठगों के निशाने पर हैं। वे उन्हें सस्ती जमीन दिलाने के नाम पर उनके साथ ठगी कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में दो सगे भाइयों से शातिरों ने 85 लाख रुपये ठग लिए। अब दोनों न्याय पाने की खातिर पुलिस थाने से लेकर पुलिस- प्रशासनिक अफसरों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। दोनों ने एलान कर दिया है कि उन्हें जल्द उनके रुपये वापस न मिले तो वे जहर खा लेंगे।
विज्ञापन

मामला खैर तहसील के टप्पल इलाके के गौराला गांव से जुड़ा हुआ है। यहां के जयप्रकाश सिंह व सूरजपाल सिंह ने अपने हिस्से की जमीन को पिछले दिनों एक करोड़ रुपये में एक प्राइवेट कंपनी को बेचा था। इस रकम में से दोनों ने अपने केसीसी समेत अन्य कुछ कर्जों का निपटारा करने के साथ योजना बनायी कि बेची गई जमीन के बदले दूसरी जगह सस्ती जमीन खरीद ली जाए। एक दलाल के जरिए दोनों भाइयों को इगलास कोतवाली के टमोटिया गांव के धीरी सिंह व रनवीर सिंह ने खुद की जमीन बताते हुए कुल 27 बीघा जमीन का 85 लाख रुपये में सौदा तय कर लिया। इसके लिए दिव्यांग जयप्रकाश व सूरजपाल ने बतौर एडवांस भी दे दिया। इसमें कुछ रुपया नगद, कुछ बैंक में आरटीजीएस के जरिए दिया गया, जिसमें सूरज पाल ने 49.50 लाख, जयप्रकाश ने 34.50 लाख रुपये की रकम दे दी। तय समय पर इगलास तहसील में जब बैनामा कराने पहुंचे तो खुद को जमीन का मालिक बताने वाले दोनों शातिर एक-एक करके बहाने से वहां से फरार हो गए। इस पर दोनों पीड़ितों ने पहले आरोपी धीरी सिंह व रनवीर सिंह को तलाशा, लेकिन न मिलने पर उन्होंने दस अप्रैल को कोतवाली इगलास में धोखाधड़ी के अलग-अलग मुकदमे दर्ज करा दिए। आरोपी नहीं पकड़े गए तो दोनों भाई थाने से लेकर एसपी देहात, एसएसपी के साथ डीएम दफ्तर के कई चक्कर लगा चुके हैं। दोनों का कहना है कि जमीन बिक जाने व 85 लाख की रकम को शातिरों के ठग ले जाने के बाद वे दाने-खाने तक को मोहताज हो गए हैं। यदि रकम न मिली तो उनके सामने मर जाने के अलावा कोई चारा नहीं है। कलेेक्ट्रेट में डीएम से मिलने पहुंचे जयप्रकाश व सूरज पाल की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। इस पर वे निराश होकर वहां से घर चले गए।
शातिरों के निशाने पर है किसान
टप्पल इलाके में जमीनों की कीमतें बढ़ जाने के बाद छोटे -छोटे किसान मोटी रकम के लालच में अपनी जमीनों को बेच दे रहे हैं। बदले में दूसरी जगह सस्ती जमीनों की तलाश कर रहे हैं। दलाल व शातिरों के निशाने पर ऐसे ही किसान हैं। जिन्हें लालच देकर शातिर उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं। पिछले दिनों टप्पल इलाके के ही एक किसान से डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी हो चुकी है। इस मामले में अतरौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।

जय प्रकाश । - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें