अलीगढ़ जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए अब कोल विधानसभा क्षेत्र की 240 राशन की दुकानों पर भी शिविर लगाए जाएंगे। मतदाता अपने भरे हुए प्रपत्र राशन की दुकानों पर जमा करवा सकेंगे। इसके अलावा प्रशासन ने अब तक रिकॉर्ड 90 फीसदी तक काम पूरा कर लिया है। पूरी उम्मीद है कि तय समय सीमा के भीतर यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो जाएगा। फॉर्म जमा करने के लिए लगाए जा रहे शिविर चार दिसंबर से शुरू हुए हैं और आठ दिसंबर तक लगाए जाएंगे।
फार्म नहीं मिलने को लेकर समस्या थी, इसके लिए शिविर में आए हैं, यहां पर समस्या रखी है अब देखते हैं क्या होता है। - गिरधर वार्ष्णेय, मानिक चौक
विज्ञापन विज्ञापन
पत्नी का नाम सूची में नहीं है। बीएलओ के चक्कर लगाए नहीं मिले, अब शिविर में आना हुआ है। - राजवीर सिंह, रावणटीला
काम छोड़कर एसआईआर का फार्म जमा करने के लिए शिविर में आया हूं। डर था कहीं रह न जाए। - विवेक यादव, धनीपुर
नानी का नाम सूची में नहीं है। बीएलओ लिस्ट दे देते हैं और कहते हैं इसमें देख लो। -वैभव, स्वर्ण जयंती नगर
एसआईआर का 90 फीसदी काम हो चुका है। हमें पूरी उम्मीद है कि निर्धारित समय सीमा में काम निपटा लेंगे। - पंकज कुमार, एडीएम प्रशासन