मंगलायतन विश्वविद्यालय के वार्षिक महोत्सव अथर्वा में स्टार नाइट का आयोजन किया गया, जिसमें सिंगर माही की आवाज का जादू छाया रहा। उन्होंने मंच पर पहुंचते ही एक के बाद एक गीतों पर विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए और गीत-संगीत पर जमकर थिरके।
अथर्वा में माही ने अपनी एलबम जादूगरी के बोल मिलना तेरा लगे कोई जादूगरी के साथ मंच पर एंट्री की और इसके बाद दूसरी एलबम सॉरी के बोल ओ सजना वे ऐसे तू मुझको ठगे तू ही है मेरी सब यादों में सुनाया। सिंगर माही ने मेरे सामने वाली खिड़की में एक चांद सा टुकड़ा रहता है पर झूमने पर मजबूर किया तो वहीं मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू पर खूब मस्ती की। दस बहाने करके ले गई दिल... छम्मक छल्लो... देसी गर्ल... कोई कहे कहता रहे कितना भी हमको दिवाना से लेकर देखो देखो ये शाम बड़ी दीवानी पर जमकर झूमने पर मजबूर किया। साथ चांद सिफारिस जो करता तुम्हारी बेताब तुमको हया गीत सुनाया।
इस दौरान कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, वित्त अधिकारी मनोज गुप्ता, डीन रिसर्च प्रो. रविकांत, डीन एकेडमिक प्रो. राजीव शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत आदि मौजूद रहे।
विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
अथर्वा में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया। शिव विवाह की प्रस्तुति ने दर्शकों को भक्ति से ओतप्रोत कर दिया तो वहीं राजा हरिश्चंद्र के मंचन को देख दर्शक अपनी अश्रुधारा को रोक न सके।