फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाश्ते में खीरा, लंच में चार आम खाते हैं साइमन

Wed, 03 Jun 2015 01:25 AM IST
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन
विज्ञापन
नाश्ते में खीरा, लंच में चार आम खाते हैं साइमन
विज्ञापन

कौशल कुमार ओझा
अलीगढ़। केरल के कोच्चि से भारत भ्रमण पर निकले कामरेड साइमन ब्रिटो का जीवन ऋषि-मुनियों की तरह है। एएमयू गेस्ट हाउस नंबर एक में ठहरे साइमन ब्रिटो का खान-पान एवं रहन-रहन देखकर लोग हैरान दिखे। उन्होंने नाश्ते में खीरा एवं लंच में चार आम खाए। सूर्यास्त के पहले कुछ फल लेते हैं।
विज्ञापन

उनके कमरे में एसी-पंखा लगा है, लेकिन वे स्वयं उसका उपयोग नहीं करते। पंखा तो किसी अतिथि के आने पर ही चलता है। वह बताते हैं कि भ्रमण के दौरान वे सिर्फ फल खाते हैं। पैक्ड पानी तक नहीं लेते। प्रकृति से उन्हें बेहद लगाव है और उसी के अनुरूप जीवन के आहार व विचार निर्धारित कर लिए हैं। जब केरल में अपने घर पर रहते हैं, उस समय में दिन में सिर्फ एक बार रोटी और दाल खाते हैं। इसके अलावा सलाद, फल एवं सब्जी ही उनका भोजन और नाश्ता है। लकवे के शिकार कामरेड अपनी चिकित्सा के लिए भी प्राकृतिक, आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी चिकित्सा पर निर्भर है। एलोपैथी में वे सिर्फ फिजियोथैरेपी की मदद लेते है। एएमयू के प्रो. नुजम कहते है कि 61 वर्षीय कामरेड ब्रिटो गांधीवाद एवं मार्क्सवाद का सम्मिश्रण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें