ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के एथलीट अमित के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर विद्यालय पहुंचन?
- फोटो : CITY OFFICE
आसाम में अंडर 16 दो हजार मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतने वाले अमित का शनिवार को ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में स्वागत सम्मान किया गया। यहां शिक्षकों के साथ छात्रों ने भी अमित की सराहना की। अमित इस स्कूल में कक्षा 12 के छात्र हैं।
प्रधानाचार्य श्याम कुतैल ने कहा कि अमित अब राष्ट्रीय स्तर पर अलीगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं, जिसका श्रेय इनके कठिन परिश्रम और लगन को जाता है। अब अमित समाज की धरोहर हैं। विद्यालय प्रबंधन अमित के सहयोग के लिए हरदम तत्पर है। किसी प्रकार की कोई कमी अमित को नहीं होने दी जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए हमेशा सहयोग किया जाता रहेगा।