स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक रजनीश राघव व महानगर संयोजक अमित अग्रवाल ने पेटेंट मुक्त कोरोना वैक्सीन व दवाइयां उपलब्ध कराने का अभियान जारी रखने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान के क्रम में 20 जून को सभी जिलों में विश्व जाग्रति दिवस मनाया जाएगा। अलीगढ में 100 स्थानों पर कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए सीमित संख्या में कार्यक्रम आयोजित होंगेे। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व कोविड 19 की महामारी से लड़ रहा है।
मानवता की रक्षा का एक कारगर उपाय सिर्फ टीकाकरण है, इसके लिये कोरोना वैक्सीन को पेटेंट मुक्त करना अनिवार्य है। 20 जून को शिक्षा जगत में डा राजेश अग्रवाल, महिलाओं में डा. सुमन रघुवंशी, डा. रोली अग्रवाल, गांधीनगर मंडल में अमित ठाकुर, छोटू पंडित व रुद्रा पंडित, मडराक मंडल में हृदेश गुप्ता, आदर्श भारद्वाज व अजय सारस्वत, सिविल लाइन मंडल में अंकुर गुप्ता, विनय सिंह, सासनी गेट में शोभित चौधरी, विनय शर्मा कार्यक्रम कराएंगे। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठन व व्यापारी वर्ग में गुंजित वार्ष्णेय व विजय गुप्ता प्रभारी होंगे। पूरे कार्यक्रम में केंद्रीय पदाधिकारी डा. राजीव अग्रवाल व डा. इंदु वार्ष्णेय का मार्गदर्शन रहेगा।