फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में श्योराज गिरफ्तार, रिहाई को लगाया जाम

विज्ञापन
श्योराज जीवन की रिहाई की मांग को लेकर सिसिया पाड़ा आगरा रोड पर जाम लगाते समर्थक। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
हाथरस की अनुसूचित जाति की बिटिया की दिल्ली में मौत के बाद उसके परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता श्योराज जीवन की हाथरस में गिरफ्तारी के बाद अलीगढ़ में शीशिया पाड़ा पर मंगलवार की देर रात आगरा रोड पर जाम लगा दिया गया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि श्योराज जीवन को तत्काल रिहा किया जाए। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया की कानूनी प्रक्रिया पूरी करके श्योराज जीवन को रिहा कर दिया जाएगा। इसके डेढ़ घंटे बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जब पता लगा के हाथरस में दुष्कर्म का शिकार हुई दलित युवती की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई है तो अलीगढ़ तक आक्रोश की ज्वाला भड़क उठी। सुबह नगर निगम सफाई मजदूर संघ के बैनर तले आगामी रणनीति पर विचार किया गया। दोपहर बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्योराज जीवन हाथरस के लिए रवाना हो गए। लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
इसके विरोध में मंगलवार की देर रात शीशियापाड़ा पर आगरा रोड पर जाम लगा दिया गया। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगरा की ओर से आने वाले वाहनों को गांधी पार्क की ओर डायवर्ट किया। इसी तरह आगरा रोड की ओर जाने वाले वाहनों को गांधी पार्क से हाथरस अड्डा होते हुए आगरा रोड की ओर डायवर्ट किया। प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया गया की कानूनी प्रक्त्रिस्या पूरी करके श्योराज जीवन को रिहा कर दिया जाएगा। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें